शहर कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा, आज दोपहर 3 बजे गुरुनानक चौक से निकाली जायेगी

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्वतन्त्रता की 75 वी वर्षगांठ, हीरक जयंती के अवसर पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 09 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर की पदयात्रा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है।
पदयात्रा के तृतीय दिवस 12 अगस्त को दोपहर 3.00 बजे गुरुनानक चौक तोरवा से निकलेगी ,पदयात्रा की नेतृत्व ब्लाक क्रमांक 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला करेंगे । प्रभारी पार्षद सुश्री शहजादी कुरैशी एवम महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू भी उपस्थित रहेंगे।
पदयात्रा गुरुनानक चौक तोरवा से प्रारम्भ होकर जगमल चौक ,महाराष्ट्र मण्डल,मन्नू चौक एमआईसी सदस्य जुगल किशोर गोयल के निवास से होते हुए गांधी चौक में सम्पन्न होगी ।
पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक शैलेष पांडेय, प्रदेश पदाधिकारी, अपैक्स बैंक अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष, महापौर,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष,योग आयोग सदस्य, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी,शहर कार्यकारिणी, चारो शहरीय ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ज़ोन प्रभारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण , एल्डरमेन, सभी शहर/ब्लाक संयोजक गण, एनएसयू आई,सोशल मीडिया, आईटी सेल,मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी ,सदस्य आदि शामिल रहेंगे ।