ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला व जावेद मेमन के नेतृत्व में दोपहर 3.00 बजे गांधी चौक ,जूना बिलासपुर से निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्वतन्त्रता की 75 वी वर्षगांठ, हीरक जयंती के अवसर पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 09 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर की ” गौरव पदयात्रा” बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है।
पदयात्रा के चतुर्थ दिवस 13 अगस्त को दोपहर 3.00 बजे गांधी चौक ,जूना बिलासपुर से निकाली जावेगी , इस पदयात्रा का नेतृत्व ब्लाक क्रमांक 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला और ब्लाक क्रमांक 01 के अध्यक्ष जावेद मेमन करेंगे।
पदयात्रा गांधी चौक से प्रारम्भ होकर जूना बिलासपुर , सिटी कोतवाली , तेलीपारा ,अजित होटल के सामने से सरजू बगीचा होते हुए मध्य नगरी चौक मे सम्पन्न होगी । इस पदयात्रा में शहर प्रभारी श्री अरुण सिंघानिया भी शामिल होंगे ।
कांग्रेस की इस पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश पदाधिकारी, अपैक्स बैंक अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष, महापौर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष, योग आयोग सदस्य, ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी,शहर कार्यकारिणी, चारो शहरीय ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ज़ोन प्रभारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण ,एल्डरमेन, सभी शहर/ब्लाक संयोजक गण, एनएसयूआई, सोशल मीडिया,आईटी सेल,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी , सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे ।