Loading ...
क्राइम

5 वर्षीय लापता बच्चे की पत्थर खदान में मिली लाश

बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा का 5 वर्षीय बालक समीर यादव पिता परमेश्वर यादव जिसको शुक्रवार की शाम 5 बजे गाय के बछड़े के पीछे पीछे जाते अंतिम बार देखा गया था तब से बच्चा लापता था।

5 वर्षीय बालक समीर की गांव के लोगो ने पत्थर खदान में खेलते खेलते डूब जाने की शका जाहिर की थी जिसके आधार पर पत्थर खदान में पुलिस की तलाश लगातार जारी था, लेकिन देर रात तक कुछ पता नही चल पाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उसकी लाश को पत्थर खदान में ढूंढ निकाल लिया गया है। जिसके बाद पुलिस की आगे की कार्यवाही अभी जारी है।