
बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव का आज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्तो ने उनका जोड़दार स्वागत किया ।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव अपने निर्धारित कार्यक्रम 1:30 बजे से 4 घंटे विलम अर्थात 5:30 बजे करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद भी कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई, डोल , तासा, आतिशबाजी व फूल मालाओं से जोड़ीदार प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के स्वागत समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,पूर्व सांसद लखन लाल साव, हर्षिता पांडेय,भूपेंद्र सवन्नी आदि भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।

नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री साव ने भाजपा कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की एक आम कार्यकर्ता जो कभी पार्टी का खुर्सी उठाने व दरी बिछाने का काम करता था पार्टी नेतृत्व ने उस पर भरोसा जताते हुए आज पार्टी की इतनी बड़ी जवाबदारी सौंपी हैं जिसके लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। पार्टी के धर्मलाल कौशिक, अमर अग्रवाल जैसे सभी बड़ो का आशीर्वाद व साथ से सभी मिलकर आने वाले 2023 का चुनाव लडेंगे और 90 विधानसभा में परचम लहरायेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मैं नही पार्टी का हर एक कार्यकर्ता है आप सभी कार्यकर्ताओं के बिना मैं अकेले कुछ भी नही कर सकता। कांग्रेस की भूपेश सरकार लबरा सरकार है जिसे आने वाले चुनाव में सभी को साथ मिलकर हराना है और पूरे प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाना है।