Loading ...
क्राइम

हिस्ट्रीशीटर, गुंडे बदमाशो व निगरानी शुदा अपराधियों को पुलिस की सख्त हिदायत ,किसी भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो

बिलासपुर: थाना सिटी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में बढते अपराधो में अंकुश लगाने हेतु थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नामजद हिस्टी शीटरो को हिदायत दिया गया।

गुंडा निगरानी क़ी चेकिंग आपराधिक गतिविधि में शामिल ना होने के संबंध में सख्त हिदायत
थाना प्रभारी द्वारा स्वयं थाना क्षेत्र के हिस्ट्री शीटर्स/गुण्डा बदमाशो को तलब कर उनकी वर्तमान अध्यतन जानकारी ली गई तथा किसी भी तरह से आपराधिक गतिविधि में संलिप्त ना रहने के लिए हिदायत दिया गया है।आगे भी चिन्हित लोगो को तलब कर आपराधिक घटनाओ क़ी रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारिओ के निर्देशन में ऐसे ही नियंत्रण का प्रयास जारी रहेगा

आज चेक किये गए हिस्ट्री शीटर्स/गुण्डा बदमाशो में :

01-संजय उर्फ चोखे पिता बृजमोहन मिश्रा उम्र 40 साल गली नंबर 01 तेलीपारा
02-राजेश उर्फ गोलू पासी पिता शंकर पासी उम्र 24 वर्ष साकिन टिकरापाराा खटिक मोहल्ला थाना कोतवाली
03-संतोष उर्फ तना पिता भाउराम यादव उम्र 29 साल साकिन कृष्णा गौशाला मधुबन रोड कतियापारा बिलासपुर
04-राहुल पिता भोदू खटिक उम्र 28 साल साकिन मामा भांचा तालाब टिकरापारा
05-दिलीप उर्फ मिट्ठू पिता राधेलाल यादव उम्र 35 साल साकिन साव धर्मशाला पचरीघाट जूना बिलासपुर
06-आदित्य घोरे पिता संजय घोरे उम्र 25 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर।

निगरानी शुदा बदमाशो में :

1.मनोज कश्यप पिता श्री पाल कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड कर्बला बिलासपुर
2.लाला रजक पिता केशव उम्र 35 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली
3.सुधीर जानूकर पिता सुरेश जानूकर उम्र 36 वर्ष पता करबला सिटी कोतवाली
4.करण सोनकर पिता बब्बन सोनकर उम्र 36 वर्ष पता दयालबंद

अन्य निगरानी/गुण्डा बदमाशों को सकुनत पर जाकर चेक किया गया जो सकुनत से फरार होना पाया गया है।