
बिलासपुर : मोपका एवम चिल्हाटी की सरकारी जमीनों में हो रहे फर्जीवाड़ा रोकने एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने बड़ा कदम उठाया है।
एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने बुधवार को आदेश जारी कर मोपका व चिल्हाटी के 5 खसरों के 74 टुकड़ों पर प्रतिबंध के आदेश जारी कर दिए है।
इन खसरो के सरकारी जमीनों को बिल्डर द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिली भगत करके बेचने की लगातार शिकायत शासन को मिल रही थी ,जिसके बाद एसडीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए इन सभी खसरो की खरीदी- बिक्री पर जांच रिपोर्ट आने तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही जब तक इन खसरो की जांच पूरी नही हो जाती तब तक इन खसरों की जमीनों का रजिस्ट्री भी नही होगी इसके लिए एसडीएम द्वारा जिला पंजीयक को भी पत्र जारी किया गया है।
एसडीएम तुलाराम भारद्वाज द्वारा चिल्हाटी एवम मोपका के खसरा न.845/1/न के 16 टुकड़े, 845/1/झ के 10,1859/1, 224/380 का 1 टुकड़े की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।