ACCU व चकरभाठा पुलिस की सयुक्त कार्यवाही : चकरभाठा के ग्राम तेलसरा में हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार , घटना में प्रयुक्त फरसा, टंगिया, लाठी जप्त

बिलासपुर : विगत 16 सितंबर की रात्रि संदीप सिंह ठाकुर निवासी तेलसरा की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर लाश को फेक दिया था।
चकरभाठा पुलिस लाश मिलने की जानकारी मिले पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री गरिमा द्विवेदी के पर्यवेक्षण में विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया था ।
घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, आसपास के लोगों के बयान व मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक संदीप द्वारा आरोपी फेकू यादव, राजा यादव की माता से गाली गलौज कर घर से निकालना तथा आरोपी राजा यादव की पत्नी पर गलत निगाह रखने से धारदार हथियार से हत्या होना पाया गया था। आरोपी घटना के बाद अलग-अलग स्थानों पर छुप गए थे ।
प्राथमिक विवेचना से क्रमवार संदेही लिस्ट तैयार कर ACCU बिलासपुर और थाना चकरभाटा पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।
पूछताछ से आरोपी जल्द ही टूट गए और आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराया है, आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपीयों के नाम:
1 राजा यादव पिता भरथु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी तेलसरा चकरभाठा
2 फेकू यादव पिता भरथु यादव उम्र 34 वर्ष निवासी तेलसरा
3 शनि यादव पिता जलेश्वर उम्र 24 वर्ष निवासी नारियल कोठी बिलासपुर
चकरभाठा पुलिस की टीम :
बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, चकरभाटा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक प्रभाकर सिंह, सिद्धार्थ पांडे, आरक्षक मिथिलेश साहू, संजय विश्वास, चंद्रकांत निर्मलकर, योगेंद्र खूंटे, हरीश यादव, अर्जुन जांगड़े, त्रिलोक सिंह, सुभद्रा।
ACCU की टीम :
प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह,उप निरीक्षक अजय वारे, आरक्षक नवीन एक्का, सतीश भारद्वाज, दीपक उपाध्याय, निखिल जाधव, सरफराज खान, गोविंद शर्मा, प्रशांत क्षत्री का योगदान रहा।