Loading ...
क्राइमबड़ी खबर

बड़ा खुलासा : कॉरपोरेट की तरह ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले ‘महादेव और रेड्डीअन्ना’ की टीम के 4 सदस्यो को चकरभाठा पुलिस एवम एसीसीयू की टीम ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : ऑनलाइन बैटिंग (सट्टा) के प्लेटफार्म महादेव और रेडीअन्ना से संबंधित आरोपियों को पकड़ने में चकरभाठा पुलिस की बड़ी सफलता मिली है।चकरभाठा पुलिस की आनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म की जानकारी प्राप्त हुई जिसकी जानकारी उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर दी गई था उनके निर्देश में ACCU और चकरभाठा पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर मौके पर रेड की कार्यवाही किया गया।रेड कार्यवाही में ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म महादेव और रेड्डीअन्ना का मैनेजर, अकाउंटेंट, बैंक खाता अरेंज करने वाला कुल 4 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस की टीम को रेड के दौरान आरोपियों से
4 लाख नकद रुपए,2 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 9 एटीएम, 3 पैनकार्ड, 6 आईकार्ड, 6 चेक बुक, 4 पास बुक, 2 बुक आहरण और जमा पर्ची मिला।इनके ठिकाने में लैपटॉप कंप्यूटर, स्मार्टफोन के साथ अलग-अलग कार्य करने वाले व्यक्ति होने की जानकारी मिली है। पूरे भारत में महादेव और रेडी अन्ना आनलाइन बैटिंग के एक से अधिक ब्रांच (आफिस) होने की जानकारी मिली है, जिनमें कोलकाता, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गोवा से भी संचालित होने की पुख्ता जानकारी मिली है।एक सामान्य ऑफिस की तरह ही इनके ठिकानों में स्टाफ के द्वारा कार्य का वितरण होता है। दूसरों का बैंक खाता प्राप्त करना, एप्लीकेशन का प्रमोशन करना, सट्टा खेलने वालों को खाता नंबर व व्हाट्सएप नंबर बदल कर प्रोवाइड करना, स्पोर्ट्स, नंबरों आदि माध्यम से दांव लगवाना, सट्टा खेलने के लिए रकम जमा और वितरण करने का हिसाब किताब रखना आदि कार्य को करने वाले व्यक्ति होना पाया गया है।
महादेव और रेडीअन्ना ऑनलाइन बैटिंग (सट्टा) व्हाट्सएप, टेलीग्राम एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से इंटरनेट प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।अलग-अलग व्हाट्सएप लाइन नंबर से कुल 270 अलग अलग बैंक अकाउंट छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के भी मिले हैं। 200 से अधिक VIP मोबाइल नंबर जिनमे व्हाट्सएप एक्टिव है। 10 से अधिक वेबसाइट की जानकारी मिली है।उपरोक्त बैटिंग साइट्स और मोबाइल नंबर को इंटरनेट व टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से रिमूव, ब्लॉक कराने का कार्य किया जा रहा है।
एथिकल हैकिंग के माध्यम से उपरोक्त बैटिंग साइड में सट्टा खेलने वाले लगभग 22,000 व्यक्तियों की जानकारी निकाली गई है जिनमे आगे कार्यवाही की जायेगी।गिरफ्तार आरोपियों के नाम –1 शैलेश जायसवाल पिता केपी जायसवाल उम्र 30 वर्ष सा. सुराजी भर्रा, पेंड्रा
2014 में इलेक्ट्रीकल स्ट्रीम से BE पास ।2 विकास कर्ष पिता अशोक कर्ष उम्र 29 सा गुरदेवा बाकि मोंगरा,कोरबा बी कॉम, शंकराचार्य भिलाई 2015 पास आउट3 राहुल ढिरही पिता हेमंत कुमार उम्र 22 वर्ष सा इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा
Fiter ITI 2019 में4 सोनाकुमार मरावी पिता वचन उम्र 33 पोड़ी सिरगिट्टी