Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ब्रेकिंग : शराब दुकान हटाने पिछले 5 दिनो से अनशन में बैठे गांधीवादी नेता संजय का बीपी, शुगर लेवल हुआ कम, मोहल्लेवासियो की चिंता बढ़ी, प्रशासन की ओर से अनशन तुड़वाने अभी तक नही की गई कोई पहल

बिलासपुर : बंधवापारा सरकंडा में देशी शराब दुकान को हटाने को लेकर पिछले 05 दिनो से अनशन में बैठे गांधीवादी नेता संजय का आज सुबह 12 बजे मेडिकल चैकअप किया गया। जिसमे उसकी बीपी बेहत कम बताई जा रही है वही शुगर लेवल भी कम बताया जा रहा है,जिससे मुहल्लेवासियो की चिंता बड़ गई है।

एक नॉर्मल व्यक्ति की बीपी जहा 120 / 80 होनी चाहिए, वही शुगर 110 आनी चाहिए लेकिन अनशन में बैठे गांधीवादी नेता संजय की बी पी 85 / 55 एवम शुगर 85 आ रहा है जो बेहद चिंता जनक है,जैसा की वहा मौजूद मेडिकल स्टाफ ने बताया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो लोगो की टीम वहा पर मौजूद है,जो संजय का बीपी, शुगर बराबर मोनिटर कर रिकार्ड दर्ज कर रही है, जिन्होंने संजय की बीपी शुगर लेवल कम होने पर आज दोपहर उन्हें गुलूकोस लेने की सलाह दी लेकिन उन्होंने मना कर दिया मोहल्ले के अन्य लोग भी उन्हें गुलूकोस पानी में घोल कर थोड़ा सा लेने का काफी अनुरोध किया लेकिन वह जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह किसी भी प्रकार का कोई भी अन्य – जल ग्रहण करने से मना कर दिया है।

इधर मोहल्ले वासी गांधीवादी नेता संजय के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है वही अभी तक जिला प्रशासन की ओर से अनशन तुड़वाने की कोई पहल नही की गई है।