Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

संजू त्रिपाठी गोलीकांड अपडेट्स: अवैध संबंध एवम प्रॉपर्टी को लेकर की गई हत्या, आरोपियों द्वारा एक माह पूर्व से की जा रही थी प्लान, मारने के लिए बुलाया गया था शार्प शूटर

बिलासपुर : संजू त्रिपाठी गोलीकांड मामले को बिलासपुर पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है एवम अपराध में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हो गई है।

हालाकि की इस संबंध में अभी बिलासपुर पुलिस द्वारा पूरी तरह मामले का खुलासा नही किया गया है लेकिन मीडिया को दी गई संछिप्त जानकारी में उन्होंने बताया है की हत्या दंतक पुत्री से अवैध संबंध एवम संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर की गई है ।

साथ ही मृतक संजू त्रिपाठी परिवार के सभी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करता था, इन सभी कारणों को लेकर आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसके लिए आरोपियों की लगभग एक माह से प्लान चल रही थी जिसके लिए बाहर से “शूटर” भी बुलाए गए थे इस वारदात में दर्जन भर से अधिक आरोपी शामिल हैं।

इस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही बिलासपुर पुलिस द्वारा मीडिया के सामने की जायेगी।