Loading ...
बिलासपुरराजनीति

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप ने बेलतरा विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, ब्लॉक अध्यक्ष के पास फार्म जमा किया

बिलासपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम कश्यप कांग्रेस में पिछले 30 सालो से पार्टी से जुड़ कर पार्टी की लगातार सेवा करते आ रहे है । सहज, सरल, व्यक्तित्व के कारण लोगो के बीच उनकी एक अलग पहचान है।

सोमवार को उन्होंने बेलतरा विधानसभा से चुनाव लडने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना फार्म ब्लाक अध्यक्ष को कांग्रेस भवन में सोपा है।

इस दौरान उन्होंने कहा की पिछले 30 सालो से वे कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे है। लेकिन अब उनकी इच्छा है की वे विधायक बनकर जनता की सेवा करे । जिसके लिए वे पार्टी में आवेदन प्रस्तुत किए है। अगर पार्टी उन्हे प्रत्याशी बनाती है तो वे चुनाव लडेंगे और जीतेंगे भी।