
बिलासपुर। कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव कुल 73479 वोट पाकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंदी बीजेपी के प्रबल प्रताप को 7957 वोटो से हराया।
कोटा विधानसभा के शुरुआती परिणाम बीजेपी के पक्ष में नही थे लेकिन दोपहर आते आते यह परिणाम कांग्रेस के पक्ष में बदल गया और कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव बीजेपी के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से आगे हो गए। और अंतिम राउंड तक यह बढ़त बनी रही।
अंतिम राउंड तक मिले वोटो के अनुसार कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को कुल वोट 73479 मिले । वही बीजेपी के प्रलब प्रताप को 65522 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा। इस तरह अटल श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के प्रबल प्रताप को 7857 वोटो से हराया।