Loading ...
क्राइमबिलासपुर

होली की रात घर जा रही नाबालिक लड़की से गैंग रेप करने वाले सभी आरोपीयों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की 26 मार्च की रात लगभग 9: 30 बजे अपने काम से घर लौट रही थी तभी आरोपी श्याम नायक, रोहित नायक एवं उसके एक अन्य साथी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास से जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाकर बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जा कर तीनो ने बारी बारी से पीडिता के साथ जबरन बलात्कार किया।

वही रोहित नायक के घर ले जा कर छोड दिए और रात्रि 1.30 बजे करीब रोहित नायक ने पीडिता के साथ पुनः बलात्कार किया । तथा 27 मार्च की सुबह 7.00 बजे रोहित नायक पीडिता को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गया।

सुबह अपने परिजनों के साथ पीडिता ने जिसकी लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी जिस पर अपराध क्रमांक 158 /2024 धारा 365, 376(डी) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी थी।

मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी (1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवं (2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर, को देवरीखुर्द से (3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को शनिचरी बाजार से गिरफ्तार किया गया है।

वही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 11 बी.जे. 0122 को भी आरोपी श्याम नायक के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपीयों के नाम:-

(1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम
पंचायत के पास थाना तोरवा, बिलासपुर
(2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा, बिलासपुर
(3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड, अकलतरा