Loading ...
क्राइमबिलासपुर

जहर सेवन किए युवक की डायल 112 पुलिस स्टाफ़ ने बचाई जान, समय रहते हॉस्पिटल पहुंचाने पर बची युवक की जान

बिलासपुर। डायल 112 ने एक बार फिर समय पर घटना स्थल पहुंच कर एक युवक की जान बचाई।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम नगरौडी में एक युवक अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था जिसका हालत बहुत गंभीर थी जिसकी सूचना किसी ने 112 टीम को दी।

टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए , पीड़ित व्यक्ति को उसके परिजन के साथ डायल 112 वाहन से सीएचसी बिल्हा भर्ती कराया। जहां तत्काल उपचार मिल जाने से युवक की जान बचायी जा सकी ।

कॉलर एवं उनके परिजनों द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं चकरभाटा 112 के आरक्षक 1495 त्रिलोक सिंह एवं चालक रवि साहू का धन्यवाद किया । वही पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा उक्त स्टाफ को पुरस्कृत किया गया।