
बिलासपुर। ग्राम सेलर के मंदिरों में स्थापित शिवलिंग को तोड फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
हिंदू नव वर्ष के उत्सव में जहा पूरे देश जश्न में डूबा हुआ था । वही बिलासपुर से कुछ ही दूरी में स्थित ग्राम सेलर के मंदिरों में स्थापित शिवलिंग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर नुकसान पहुंचाया था, जिससे पूजा स्थान का अपमान एवम हिंदुओ की धार्मिक भावना बेहद आहत हुई थी।
उक्त घटना की सूचना जब पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मिली तो इस घटना को अत्यंत गंभीरता एवम संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत एवं एएसपी ग्रामीण अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ शुरू कर दी थी।
वही पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी एवम् अपराध को विवेचना हेतु, थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम भी गठित कर दिया गया था।
जो ग्राम सेलर में कैम्प लगाकर लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर संदेहियो से लगातार पुछताछ कर रहे थे । टीम के द्वारा संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
विवेचना , पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में ग्राम सेलर के फलगोपारा निवासी रविराज साहू के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने का ठोस सबूत पाये गए ।
जब संदिग्ध रविराज साहू को पुलिस ने हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, शिवलिंग के नीचे सोना, चाँदी गड़ा हुआ है , यह जानकर ग्राम सेलर के विभिन्न मंदिरों के शिवलिंग को तोडफोड कर उखाड दिया जाना बताया गया।
आरोपी रविराज के बताये अनुसार ग्राम सेलर के नवा तालाब से दो नग शिवलिंग को बरामद कर जप्त किया गया है तथा शेष शिवलिंग व हथौड़ी को गहरे पानी में फेक देना बताया है, आरोपी के विरूध्द पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरी. अजहरूद्दीन,सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्रफुल सिह, आरक्षक – सुरजीत सिह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते, की विशेष भुमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को जल्द पुरस्कृत करने की घोषणा की है।