
बिलासपुर। जमीन मामले में फरार आरोपी अकबर खान आखिरकार आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया । अकबर खान काफी दिनो से फरार चल रहे थे । पुलिस को उसकी बड़ी ही सरगर्मी से तलाश थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लग पा रहा था ।
फरार आरोपी अकबर खान चुपके से रविवार को अपने घर परिवार वालो से मिलने पहुंचा हुआ था जिसकी भनक पुलिस को लग गई और वह उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंच गई । पुलिस को आता देख अकबर खान बुर्का पहनकर रामदेव स्टाइल में भागने का प्रयास किया लेकिन उसकी शातिर चाल काम नही आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने थाना सरकंडा से जिला न्यायालय तक उसकी पैदल जुलूस निकाल कर लेकर गई।
ज्ञात हो कि चांटीडीह निवासी रज्जब अली आत्महत्या मामले में अकबर खान आरोपी है और वह बड़े दिनो से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबर खान घर आया हुआ है, पुलिस ने घेराबंदी कर घर से उसे आज गिरफ्तार किया है।