Loading ...
क्राइमबिलासपुर

दुःखद खबर। ओवरटेक करने के चक्कर में एक 13 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर। बीती शाम 4 बजे बस को ओवरटेक करने के चक्कर में करबला निवासी एक 13 वर्षीय बालक रिजवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी चौक का है। जहा करबला निवासी 13 वर्षीय बालक रिजवान हसन पिता अरमान हसन नमक बालक अपने नीले रंग की स्कूटी जिसका न. 10 AJ 6551 में सवार होकर गांधी चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह बाए तरफ से राजधानी ट्रेवल्स की बस को ओवरटेक करने की कोशिश करने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर बस के छक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही इसकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना पास के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आया है।