Loading ...
बिलासपुर

CAIT के द्वारा 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एव दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित,”भविष्य में व्यापार के स्वरूप एवं डिजिटल व्यापार” पर होगी विशेष चर्चा

बिलासपुर। CAIT के द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एव दीपावली मिलन समारोह 21 नवंबर को यश पैलेस में आयोजित किया गया है ।

इस सामरोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण खण्डेलवाल (सांसद-बीजेपी, चाँदनी चौक, दिल्ली व राष्ट्रीय महामंत्री कैट) एवं अति विशिष्ट अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल (चेयरमेन कैट),अध्यक्षता अमर पारवानी (वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैट, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स),विशिष्ट अतिथि जितेंद्र गांधी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैट) जितेंद्र दोशी (छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कैट) राजू सलूजा (छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष कैट)  राकेश ओचवानी (प्रभारी बिलासपुर कैट) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस दिपावली मिलन समारोह में दीपावली मिलन के साथ साथ “भविष्य में व्यापार के स्वरूप एवं डिजिटल व्यापार “पर विशेष चर्चा भी व्यापारियों के द्वारा की जायेगा।

उक्त जानकारी CAIT के जिलाध्यक्ष किशोर पंजवानी ने मीडिया को दी।