Loading ...
बिलासपुर

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर मो सिकंदर खान ने जताई खुशी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी तथा सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी मो सिकंदर खान ने हर्ष व्यक्त किया है।

मो सिकंदर खान ने कहा कि स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ से पुराना जुड़ाव रहा है। वे कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुकी हैं और प्रदेश की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा संगठन को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठनात्मक स्तर पर और प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।