विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ज्ञान सागर स्कूल में बच्चों को बांटे कंपास बॉक्स और चॉकलेट
बिलासपुर। नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को शहर सहित प्रदेशभर से समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-प्रभारी मो. सिकंदर खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसी क्रम में मो. सिकंदर खान के नेतृत्व में ज्ञान सागर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कंपास बॉक्स और चॉकलेट का वितरण किया गया। बच्चों ने भी इस अवसर पर उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर मो. सिकंदर खान ने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल शहर के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और उनके नेतृत्व में बिलासपुर के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल की प्राथमिकताओं में शिक्षा, जनसुविधाएं और शहर के आधारभूत विकास से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।

सिकंदर खान ने कहा कि आने वाले समय में बिलासपुर में शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार, अरपा नदी से जुड़े विकास कार्य तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री और चॉकलेट का वितरण कर सेवा और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।