Loading ...
बिलासपुर

स्वदेशी मेले के 5 वे दिन मेले में हुई मेंहदी प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी गानों का भरपूर लिया लोगो ने आनंद

बिलासपुर। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 7 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में चल रहा है मेले के 5 वे दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने शानदार छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।

वही मेले में दोपहर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10 से 17 वर्ष  एवं 17 से ऊपर दो वर्गों में यह प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

मंगलवार को स्वदेशी मेले का अवलोकन करने प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विकास मंत्री राम विचार नेताम भी पहुंचे। जिन्होंने मेले में घूम घूम कर सभी स्टालों का अवलोकन किया और इस बेहतरीन आयोजन के लिए स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों को बधाईया दी।

इस दौरान उनके साथ मेले के संयोजक सुब्रत चाकी, ललित माखीजा, प्रवीण झा, सुशील श्रीवास्तव,अरुणा दीक्षित, नीता श्रीवास्तव, बबीता ताम्रकार,सौम्या शुक्ला, सुनीता मानिकपुरी,चंचल कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।