बिलासपुर
स्वदेशी मेले का आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पुरस्कार वितरण के साथ करेंगे समापन

बिलासपुर। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 05 दिवसीय आयोजित स्वदेशी मेला का आज समापन समारोह रखा गया है। जिस समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे वही अध्यक्षता तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावनी होंगे।
शहर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस 5 दिवसीय स्वदेशी मेले का समापन संध्या 7 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ कर दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के प्रबंधक सुब्रत चाकी,संभागीय संयोजक सुशील श्रीवास्तव, जिला संयोजक ललित मखीजा,स्वागत अध्यक्ष प्रवीण झा, स्वागत सचिव कमल सोनी,सह संयोजक युगल शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किए है।