Loading ...
बिलासपुर

वीडियो। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के सचिव का पुलिस ने पकड़ा कॉलर, विवाद बढ़ता देख विधायक सुशांत शुक्ला को आना पड़ा सामने

बिलासपुर। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर शहर को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात देने बिलासपुर पहुंचे थे।

श्री राम सेतु मार्ग, न्यू रिवर व्यू में उनका कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निजी सचिव नितेश साहू कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए गेट के पास पहुंचे तभी गेट पर मौजूद पुलिस वालो ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

तब नितेश साहू ने उन्हें अपना VIP इन्विटेशन कार्ड दिखाते हुए अपना परिचय दिया लेकिन  पुलिस वालो ने फिर भी उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इसी बात पर नितेश और पुलिस वालो के बीच थोड़ी बहस होने लगी । तभी वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने उसका कॉलर पकड़ कर अंदर जाने से बलपूर्वक रोका।

जिसके बाद मंत्री के निजी सचिव के साथ मौजूद कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त हो गई और पुलिस के इस अभद्रतापूर्वक व्यवहार पर माफी मांगने की मांग करने लगे। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और कार्यक्रम स्थल के गेट पर तनावपूर्ण वातावरण बना रहा ।

जिसे देख पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की, एएसपी अर्चना झा भी काफी देर तक लोगो को समझाते रही लेकिन कार्यकर्ता अभद्रतापूर्वक व्यवहार करने वाले पुलिस से माफी मंगवाने की बात पर अड़े रहे।  अंत में मामला बिगड़ता देख विधायक सुशांत शुक्ला सामने आए और पुलिस वालो से नितेश की सुलह कराया तब जा कर यह पूरा मामला शांत हुआ।