Loading ...
बिलासपुर

फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी के शिकार महिलाओं को लीड बैंक ने दी बड़ी राहत, बैंकों से किस्त की रिकवरी पर लगाया रोक, बैंको के एजेंट फिर भी बना रहे है महिलाओं पर किस्त पटाने का दबाव

बिलासपुर। फ्लोरा मैक्स कंपनी में ठगी के शिकार महिलाओ को लीड बैंक ने बड़ी राहत देते हुए उनकी लोन की रिकवरी को फिर हाल के लिए रोक लगा दी है।लेकिन इस आदेश के बाद भी कुछ बैंकों के रिकवरी एजेंट इन ठगी के शिकार महिलाओं के घर आ कर लोन का किस्त पटाने का दबाव बना रहे है।

जिले के रतनपुर क्षेत्र के लगभग 100 से भी अधिक गरीब ग्रामीण महिलाओं को फ्लोरा मैक्स कंपनी ने अपना शिकार बनाते हुए ज्यादा आय का प्रलोभन दे कर 30 – 30 हजार रुपए अपनी कंपनी में इंवेस्ट कराया था । कंपनी 2 – 4 माह तक इनको प्रॉफिट दिया फिर अचानक अपना ब्रांच बंद कर दिया। जिससे कोरबा, कटघोरा, बिलासपुर सहित कई जिलों की बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब महिलाएं ठगी का शिकार हो गई।

अब माइक्रो फाइनेंस बैंको से जो 30 हजार की रकम लोन में लेकर इन महिलाओं ने इंवेस्ट किया था उसकी किस्त पटाने का बड़ा संकट इन महिलाओं के सामने खड़ा हो गया। इधर बैंकों के रिकवरी एजेंट महिलाओं के घर आ कर पैसा पटाने के लिए लगातार दबाव बना रहे।

जिससे परेशान हो कर बड़ी संख्या में ठगी की शिकार महिलाओं ने जिले के कलेक्टर से मद्दत की गुहार लगाई थी। जिस पर कलेक्टर ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल इनकी रिकवरी को जांच तक के लिए रोक लगाने के निर्देश जारी किया था।

कलेक्टर के निर्देशों पर लीड बैंक ने सभी बैंकों को आदेश जारी किया कि ठगी के शिकार हुई इन महिलाओं से लोन की किस्त की रिकवरी जांच तक नहीं किया जाय। लेकिन उक्त आदेश के बाद भी कुछ बैंकों के रिकवरी एजेंट इन ग्रामीण महिलाओ के घर आ कर लगातार किस्त पटाने का दबाव बना रहे है, इन्हे डरा धमका रहे है। जिससे पुनःये ग्रामीण महिलाएं परेशान एवं डरे हुए है।

  जब हमने इस बात की जानकारी लीड बैंक को दी तो उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद   रिकवरी एजेंट किस्त पटाने का दबाव इन ठगी के शिकार महिलाओं से नहीं बना सकता यदि कोई एजेंट इस तरह का दबाव महिलाओं पर बना रहा है तो इसकी शिकायत तत्काल थाने में करे।