Loading ...
बिलासपुर

संत सिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर निकले जुलूस का मुस्लिम समाज के लोगो ने फूल, मालाओं एवं आतिशबाजी से किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। शहर के तैयबा चौक,तालापारा में मुस्लिम समाज के लोगो ने सतनामी समाज के पदाधिकारियों का धूमधाम से फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत कर बाबा गुरुघसीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय एवं यंग मोहम्मडन क्लब से खालिद खान, जावेद खान, आसिफ खान,सोहेल खान और शाहरुख अली,मिर्ज़ा आजम बेग,वजीर अली,मोहम्मद शकील,आरिफ काका,सैयद सुल्तान,इस्लाम खान,भैया भाई,राजन रिजवी,नफीस भाई, शोबि भाई, हाजी खालिद, नवाज़ गोल्डी,आरज़ू भाई,सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर गुरु घासीदास बाबा जी के जीवन और उपदेशों को याद किया। वही दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के इस सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्यक्रम दोनों समुदायों के बीच एकता और सदभाव का प्रतीक है।

यंग मोहम्मडन क्लब के सरपरस्त खालिद खान  ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने सभी को एक समान मानने का संदेश दिया था मनखे मनखे एक समान का नारा दिया,और आज हम सब को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटा नहीं जा सकता। सभी धर्मों का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है।