चरामेति फाउंडेशन एवं रिलायंस जिओ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आंगनबाड़ी के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।

बिलासपुर। चरामेति फाउंडेशन ( चरामेति महिला स्व सहायता समूह) एवं रिलायंस जिओ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को इमलीपारा स्थित विश्वकर्मा समाज भवन में आंगन बाड़ी के बच्चों को स्टेशनरी व अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई। जिससे कि बच्चों में पढ़ाई से संबंधित रुझान बढ़े व उनका भविष्य उज्वल बने।


साथ ही 3 से 8 साल की उम्र के बच्चो ने आज के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। और मंच पर आकर अपने भावनाओं को व्यक्त करना, कविताये, चुटकुले व गीतों के माध्यम से माइक पर मंच संचालन करने की कोशिश की।

साथ ही राष्ट्रीय ध्वज बनाओ प्रतियोगिता भी रखी गई थी ताकि इन नन्हे बच्चों के अंदर राष्ट्रीय भावनाओं को प्रोत्साहन मिले। उपस्थित अतिथिगणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

चरामेति फाउंडेशन व रिलायंस जियो फाउंडेशन की ओर से विशिष्ट अतिथि जे.पी.शिवहरे, गुलाब साहू,चंद्रिका साहू , प्रेमलता पोद्दार ,मीरा मैडम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दुर्गेश साहू,मुकेश सिंह परिहार, प्रतीक साहू,अरविंद साहू, रितेश कुटार,विनय कर्ष, रुद्र व तनिष विशेष रूप से उपस्थिति रहे।