Loading ...
बिलासपुर

• राजश्री गुटका फैक्टरी के प्रदूषण से मोहल्लेवासियों का जीना हो गया है मुश्किल • बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत 
• छोटे बच्चे सर्दी- खाँसी, एलर्जी से हो रहे है परेशान

बिलासपुर। राजश्री फैक्ट्री से निकलने वाले डस्ट और केमिकल से उसके आसपास वाले मोहल्ले सिरगिट्टी ,कंचन विहार, नयापारा के रहवासियों का हाल बेहाल है।

  फैक्ट्री से निकलने वाले डस्ट और केमिकल की बदबू से उनका सांस लेना दुर्लभ होते जा रहा है। बच्चे आए दिन बीमार पड़ रहे, सर्दी खाँसी और एलर्जीभीमा बनी रहती है। बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। देर रात  जब गैस छोड़ा जाता है तो पूरा इलाका तेज बदबू से भर जाता है।


     क्षेत्र के लोगो की लगातार शिकायत के बाद  सीजीडीएनए कि टीम ने रविवार को इलाके का जायजा लेने पहुंचे तो पता चला कि सन्डे को काम बन्द रहता है। लोगो ने न सिर्फ राजश्री फैक्ट्री से निकलने वाले गुटखे के गर्द और केमिकल से दम घुटने और सेहत पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर अपनी नाराजगी जताई बल्कि जनप्रतिनिधियों पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए उन्हें भी जमकर कोसा।


o मोहल्लेवासी ने सुनाया अपना दर्द आप भी सुनिए...

उर्मिला जायसवाल
मिथलेश यादव
सहोद्रा सूर्यवंशी
निवासी