Loading ...
बिलासपुर

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब का  आज शाम बिलासपुर आगमन,  जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में आंबेडकर चौक में होगी भव्य स्वागत

बिलासपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब का आगमन आज शाम  को बिलासपुर जिले मे होने जा रहा है।

 युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव (राजू), अमितेश राय, अमित दुबे व वसीम खान के सयुंक्त नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही है।  पूरे शहर के हर चौक चौराहों में उनके स्वागत के लिए बेनर पोस्टर लगाए गए है। रात 9 बजे शहर के अम्बेडकर चौक पर सभी युवा के द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी किया जा रहा है।

वही यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में रात्रि विश्राम करेंगे। और मंगलवार को आयोजित मैराथन में युवा के साथ शामिल होंगे । यह मैराथन प्रातः 07 बजे सीएमडी चौक से प्रारंभ हो कर अग्रसेन चौक,सत्यम चौक होते हुए अम्बेडकर चौक में समाप्त होगी। इस हाफ मैराथन का उद्देश बीजेपी सरकार को जगाना की वे ” युवा को नशा नहीं, रोजगार दे” इस शीर्षक पर किया जा रहा है। जिसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियो को पुरस्कार भी वितरण किया जाएगा।