Loading ...
बिलासपुर

वीडियो। कांग्रेस नेता आपस में फिर भिड़े, जमकर तू तू… मैं मै.. देखिए वीडियो…

बिलासपुर । कांग्रेस पार्टी को सत्ता गवाए हुए सिर्फ साल भर ही गुजरे हुए है, लेकिन ये आपस में किसी न किसी बातों को लेकर अक्सर भिड़ते नजर आ रहे है।

हाल ही के दिनों में कांग्रेस के दो बड़े नेता एक संगठन के प्रभारी तो दूसरा पूर्व महापौर कांग्रेस भवन में भीड़ गए थे। बात तू तू…मैं मै …से धक्का मुक्की, गाली गालोच तक जा पहुंची थी। वही आज एक मामला तिफरा में देखने को मिला। जहां बिल्हा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला और कांग्रेस के पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल के बीच गाली गलौज, धक्का मुक्की देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तो यहां तक कही कि आसपास के लोग बीच बचाव में नहीं आते तो शायद इन दोनों के बीच मारपीट भी हो सकती थी।

दरअसल तिफरा क्षेत्र के मंडपम शादी भवन के बगल वाली जमीन को निजी बतलाते हुए शैलेन्द्र जायसवाल ने बास बल्ली लगा कर घेर लिया। जो कि तिफरा,यदुनंदन नगर,सेक्टर डी को नया बस स्टैंड,रायपुर रोड से जोड़ने वाली आम रास्ता थी। लेकिन रास्ता को घेर लेने से यह रास्ता बंद हो गया और आने जाने वाले लोगों को अब दूर से घूमकर आना जाना पड़ रहा है । जिससे सभी लोगों को दिक्कत हो रही है। जिसे लेकर मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी।

लोगो की शिकायत पर नगर निगम का अमला अपनी टीम के साथ आज मौके पर पहुंची हुई थी। इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला और शैलेंद्र जायसवाल के बीच रास्ते को रोकने को लेकर तीव्र बहस शुरू हो गई । जो धीरे धीरे इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। जो आसपास के लोगों द्वारा शांत कराने के बाद बड़ी मुश्किल से शांत हुआ।

वही इस हंगामे और विवाद की स्थिति के बाद नगर निगम के अधिकारियों को अपनी कार्यवाही बीच में ही रोकनी पड़ी और वे वापस चले गए।