Loading ...
बिलासपुर

नेशनल आर्मी अटैचमेंट कैंप के लिए सी.एम.डी महाविद्यालय के चार केडेट्स हुए चयनित

बिलासपुर। अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे महाविद्यालय के एनसीसी  कैडेट्स का नेशनल आर्मी अटैचमेंट कैंप ग्वालियर के लिए चार कैडेट्स का चयन किया गया। इन कैडेट्स को 7 सीजी बटालियन में अच्छे कार्यों के लिए जाना जाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ संजय दुबे ने एनसीसी कैडेट्स के सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस चयन पर स्वशासी निकाय के सदस्य अमन दुबे ने भी कैडेट्स को उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही संस्था के प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने कैडेट्स को सम्मानित किया और उन्हें इस उपलब्धियों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

एनसीसी के छात्र 7 सीजी बटालियन के कमान अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर इस कैंप में चयनित हुए है।साथ ही एडम साहब, लोकेश देवा , एस एम नरेश साहब,एनसीसी अधिकारी रोहित लहरे , सीनियर अंडर ऑफिसर सूरज कश्यप, वीर सिंह यादव, अक्षत दुबे, प्रशांत डाकसेना चयनित होने वाले चारी छात्रों को अपनी बधाईया दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!