वार्ड नं 32 के बीजेपी कार्यालय का शहीद स्व.विनोद चौबे परिवार की श्रीमती विजय लक्ष्मी चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बिलासपुर। आज वार्ड नंबर 32 शहीद विनोद चौबे नगर के भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी के चुनावी संचालन के लिए मसानगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का उद्घाटन वार्ड के निवासी रहे स्वर्गीय एसपी शहीद विनोद चौबे के परिवार से उनकी बड़ी भाभी श्रीमती विजय लक्ष्मी चौबे जी के करकमलों से फीता काटकर किया गया।

प्रभु श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप दीप बत्ती जलाकर कार्यालय का श्री गणेश किया गया। साथ ही प्रत्याशी अमित तिवारी द्वारा श्रीमती विजय लक्ष्मी चौबे को शाल श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया तत्पश्चात उनके द्वारा प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया।

इसके अलावा प्रत्याशी द्वारा उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुरारी लाल शर्मा , पाण्डेय जी, का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के पुरुष कार्यकर्ता एवं मातृशक्तियों उपस्थित रही।
