Loading ...
बिलासपुर

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक पर बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से हुई शिकायत

बिलासपुर। निगम और पंचायत का दौर खत्म होते ही कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई तेज हो गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में ही  आरोप प्रत्यारोप का जुबानी जंग लगातार जारी है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और विजय केशरवानी के बीच उपजा विवाद थमा ही नहीं था कि अब मेयर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का गंभीर आरोप लगा है। इसकी शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से की है।

बिलासपुर जिले के तखतपुर अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र कौशिक ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को एक चिट्ठी लिखी है। जिसने उन्होंने कांग्रेस से मेयर के प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि प्रमोद नायक पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का काम किया है। जिसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के प्रभारी सचिन पायलट से की है।


शिवेंद्र ने बताया ने तखतपुर से पंचायत चुनाव में जब पता चला कि गुपचुप तरीके से कांग्रेस नेता प्रमोद नायक भाजपा के लिए वोट मांग रहे है और जोरदार भीतरघात करके कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों को हराना चाह रहे है तो बड़ा आश्चर्य हुआ लेकिन जब बारीकी से पता किया गया तो खुलासा हुआ कि वाकई में कांग्रेस नेता प्रमोद नायक भाजपा के लिए वोट मांग रहे है।इसलिए इसकी लिखित शिकायत की गई है।

कांग्रेस में खुलकर आने लगा भीतरघात का मामला

इसके पूर्व कांग्रेस के विधायक अटल श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के बीच जुबानी जंग इतनी तेज चल रही थी जो पूरी पार्टी में खलबली मचा रखी थी। फिर रतनपुर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने कोटा विधायक के खिलाफ शिकायत की और वहां एक बड़ा प्रदर्शन कर विरोध जताया । फिर जिलाध्यक्ष पर भी त्रिलोक श्रीवास, अभय नारायण राय और सीमा पांडेय को निष्कासित करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत हाई कमान तक हुई।

लगातार कांग्रेस के कई नेताओं पर लग चुके है आरोप

विधानसभा के बाद नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिस तरह से कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है और कोहराम चल रहा है।इसे देखकर दिग्गजों की भी हालत खराब हो चुकी है। जिनको खुद यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने लगे है।और आपसी विवाद बंद कमरे तक नहीं बल्कि सड़क तक पहुंच चुकी है जिसकी चर्चा एक एक गली मोहल्ले और गांव तक हो रही है। इससे कांग्रेस की खिल्ली उड़ रही है।