Loading ...
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति एवं उन्नति का ऐतिहासिक बजट :किशोर पंजवानी

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai  के मार्गदर्शन में  वित्त मंत्री  OP Choudhary द्वारा प्रस्तुत अटल निर्माण वर्ष 2025 का बजट छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति एवं उन्नति का ऐतिहासिक बजट हैं,उक्त बाते किशोर पंजवानी (अध्यक्ष , कैट (CAIT ) बिलासपुर ) ने कही।

उन्होंने कहा कि  ई-वे बिल की सीमा को 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख करने का निर्णय एवं सालों से लंबित मामलों में 25000 तक की वैट देनदारियों को माफ करने जिससे 40000 से अधिक व्यापारियों को मदद मिलेगी और 62000 से अधिक मुकदमों के मामलो में कमी आएगी यह निर्णय स्वागत योग्य हैं। उद्योग विभाग के बजट को 3 गुना अधिक करना छत्तीसगढ़ में व्यापार एवं उद्योग के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

बजट में व्यापार एवं उद्योग जगत के साथ-साथ प्रदेश के सभी वर्गो व क्षेत्रों को शामिल किया गया हैं। प्रदेश के 12 लाख से अधिक व्यापारी साथियों की ओर इस बजट का स्वागत कर मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।