अवैध निर्माण कर खड़ा कर दिया कॉम्प्लेक्स,कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

बिलासपुर। नगर निगम द्वारा आज पूरे शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। वही एक व्यक्ति द्वारा अपने राजनीतिक रसूख के दम पर अवैध निर्माण कर कॉम्पलेक्स खड़ा कर दिया गया है। जिसकी शिकायत क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता ने नगर निगम सहित विभाग के सभी बड़े अधिकारियों से कर चुके है फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने बताया कि गिरिश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय एवं शिरिष पाण्डेय पिता स्व. एस. पी. पांडेय निराला नगर वार्ड नं. 40 के द्वारा सड़क की भूमि एवं अवैध आपराधिक तरीके से नया कॉम्पलेक्स बनाया, जिससे मेनरोड (व्यस्ततम रोड) की चौड़ाई आधी रह गई है। जिसकी गिरिश पाण्डेय व अन्य के पास भूमि से संबंधित कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं है। मास्टर प्लान एवं टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग के अनुसार रोड 24 मीटर (80फीट) चौड़ी है, लेकिन वर्तमान में सड़क केवल 15 मीटर (49 फीट) ही रह गई है। जिसमें 30 फीट में गिरिश पाण्डेय ने कब्जा कर लिया है. इसके अलावा मास्टर प्लान नियम एवं नगर निगम नियम अनुसार सामने 10 फीट जमीन छोड़े बगैर ही अवैध निर्माण कर दिया है। यही नहीं नगर निगम से नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया है। अतिक्रमणकर्ता ने सड़क की 30 फीट पर अवैध नया कॉम्पलेक्स बनाया, नियम में नया कॉम्पलेक्स को छूट क्यों? कॉम्पलेक्स निर्माता को 3 मीटर जगह छोड़ना था, लेकिन इस जमीन पर भी अतिक्रमणकर्ता गिरिश पाण्डेय ने निर्माण कर दिया।

उन्होंने नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्वाली नाला, महुंआ होटल, रेड डायमंड होटल में निगम ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही की, अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया लेकिन अवैध नये कॉम्पलेक्स के मालिक को क्यों बचाया जा रहा है? नियम सभी के लिए एक समान है, लेकिन निगम के भ्रष्ट भवन शाखा के इंजीनियर अवैध नये कॉम्पलेक्स के बनाये गये अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने के बजाय उसे बचा रहे हैं। अतिक्रमणकारों से सांठगांत कर भ्रष्ट भवन अधिकारी के द्वारा निर्माण पूराना निर्माण बताया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। उस समय लाल ईट का चलन था. जबकि आज पलाई एस ईंट (सफेद) से निर्माण किया गया है।
कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरिश पाण्डेय आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके विरुद्ध धान्य गुपियारी, रायपुर (छ.ग.) में अपराध . 201/2020 धारा 354, 05, 500, sos(a) শাহ पुणे महाराष्ट्र में अपराध क्र. 611/2018 धारा 408(7), २००, 323, 04, पंजीबद्ध है एवं थाना तारबहार बिलासपुर (छ.ग.) में 06/2024 115(2), 296, 351(2) BNS के तहत दर्ज किया गया है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
कांग्रेस नेता श्याम कश्यप सहित महेश कुमार, रमेश साहू, ओम कश्यप (पार्षद), श्रीमती अनिता हिमांशु कश्यप (पार्षद) एवं 13 पार्षदो ने जिसमें भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद शामिल है। जिन्होंने इसकी शिकायत आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर को की है। इसके अलावा तोखन साहू (केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली), मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय, अरूण साव (उपमुख्यमंत्री ), पी. दयानंद (मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री), सुबोध सिंह (प्रमुख सचिव ,मुख्यमंत्री, संचालक, नगरी प्रशासन एवं विकाण विभाग नवा रायपुर (छ.ग.), सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर (छ.ग.), संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग राजकिशोर नगर बिलासपुर (छ.ग.), से इसकी शिकायत लिखित में की है।
कांग्रेस नेता श्याम साहू का कहना है कि लगातार उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों को इस अवैध निर्माण की जानकारी देने एवं लिखित शिकायत करने के बाद भी इस पर प्रशासन के द्वारा न इस मामले को अपने संज्ञान में लिया जा रहा है, न कोई बड़ी कार्यवाही की जा रही है। वही गरीब ,मजदूर लोगों के अवैध निर्माण को तोड़ने में प्रशासन जरा भी देर नहीं कर रही है।
शिकायत की कॉपी…

