Loading ...
बिलासपुर

वीडियो। बीती रात रायपुर NH पर तेज रफ्तार वाहनो का तांडव, कराड में 18 और सिलपहरी में 06 गायों को कुचला,मासूम गायों की हुई मौत, बजरंग दल एवं गौ सेवकों ने दर्ज कराई एफआरआई

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 6 गायों को कुचल दिया। हादसा लावर मोड़ के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ।

इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ता और जिला सह गौरक्षा प्रमुख विकास यादव, निवासी ग्राम वैका, ने मस्तूरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। विकास यादव ने बताया कि उक्त वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठे छह गौवंशों को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विकास यादव की शिकायत पर BNS की धारा 281 व 325 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह सिलपाहरी के पास भी 18 गायों को तेज रफ्तार वाहनों ने कुचल कर मौत के घाट उतर दी है। जहां भी गौ सेवकों की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने जा रही है।

एक साथ दो जगहों पर इतनी ज्यादा तादात पर मासूम बेजुबान गायों की मौत से गौ सेवक बेहद आक्रोशित और दुखी है। गौ सेवकों ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी प्रशासन गायों को रोड से हटाकर व्यवस्थित करने में नाकाम है। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। यह हादसा प्रशासन की घोर लापरवाही का ही नतीजा है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार मवेशियों की सड़कों पर आवाजाही को लेकर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बजरंग दल ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

मस्तूरी…

चकरभाठा ..…..