Loading ...
बिलासपुर

सुलभ शौचालय में गंदगी मिलने पर सुलभ इंटरनेशनल पर ₹20,000 का जुर्माना

बिलासपुर।  स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम बिलासपुर की ओर से चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 22, मगरपारा स्थित सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित शौचालय में भारी गंदगी पाई गई। निरीक्षण टीम में महापौर पूजा विधानी तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शौचालय के अंदर एवं बाहरी परिसर में अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी, जिससे आसपास के नागरिकों के बीच संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में सुलभ इंटरनेशनल के प्रभारी दिलीप झा को ₹20,000 (बीस हजार रुपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। साथ ही, आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिवस के भीतर शौचालय की पूरी सफाई कर फोटोग्राफ्स सहित इसकी जानकारी निगम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

नगर निगम ने सभी सार्वजनिक स्वच्छता प्रभारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश की कॉपी…