०एनटीपीसी सीपत में 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना,
०किसान- मजदूर, जनप्रतिनिधि और ट्रांसपोर्टर होंगे शामिल,
०जिम्मेदार प्रशासन और प्रबंधन

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में आंदोलन की चेतावनी के बाद अब 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होने जा रहा है। सुबह 9 बजे से मटेरियल गेट के सामने किसान, मजदूर, ट्रांसपोर्टर, बेरोजगार और विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते अब मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे हालात की जिम्मेदारी प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की होगी।
जिसके लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर उक्त आंदोलन की जानकारी दी है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि रेवा शंकर साहू – सरपंच, ग्राम पंचायत गतौरा,अंजनी – जनपद सदस्य
मनोज खरे – सभापति, कृषि स्थाई समिति
सरिता साह – सरपंच, ग्राम पंचायत कौड़िया
खवाबाई – सरपंच, ग्राम पंचायत रेली
राजेन्द्र धीवर – सदस्य, जिला पंचायत बिलासपुर,मनीषा दशकार – सरपंच, ग्राम पंचायत सीपत,चन्द्रकला आदि का नाम शामिल है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और तब तक नहीं रुकेगा, जब तक प्रशासन और प्रबंधन जनता की मांगों का उचित व ठोस समाधान नहीं निकालते।
आंदोलनकारियों ने कहा…..