बिलासपुर
बिलासपुर: जोन 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह निलंबित, लेबर सप्लाई टेंडर में अनियमितता का आरोप

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, मुंगेली नगर पालिका में पदस्थापना के दौरान लेबर सप्लाई टेंडर में भारी अनियमितता का मामला सामने आया था। इसके बाद उन्हें बिलासपुर भेजकर जोन क्रमांक-5 का कमिश्नर बनाया गया था।
इस प्रकरण में शासन ने 9 अप्रैल 2024 को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जवाब संतोषजनक न होने पर जांच बिठाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
गत शुक्रवार को नगरीय प्रशासन के अवर सचिव अजय तिर्की ने निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय रहेगा।
आदेश की कॉपी…..
