Loading ...
बिलासपुर

AICC ओबीसी विभाग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए त्रिलोक श्रीवास को पर्यवेक्षक नियुक्त  किया

नई दिल्ली/बिलासपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा जारी आदेश में कुल 10 नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का नाम शामिल है। सभी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से प्रस्थान कर चुनावी कार्यों की जिम्मेदारी संभालने तथा मतदान के उपरांत विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची इस प्रकार है:

क्रमांक पर्यवेक्षक का नाम विधानसभा क्षेत्र:

1 राजेंद्र नहटा वाल्मिकीनगर-1
2 छोटे राजा यादव रक्सौल-10
3 भीम सिंह राठी —
4 दिनेश कुमार —
5 संजय बरेठ गोविंदगंज-14
6 त्रीतु कुमारी माणिकपुरी —
7 विनोद यादव फोर्बेसगंज-48
8 मोहद. हाजी फहीम अररिया-49
9 त्रिलोक चंद्र श्रीवास औरंगाबाद-223
10 राव लखन सिंह लोधी गया टाउन-230


एआईसीसी ने आशा जताई है कि सभी पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं क्षमता से करेंगे। आदेश की प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय और बिहार प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी जारी की गई है।