Loading ...
बिलासपुर

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र-दिवस

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के प्रांगण में भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य और उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के रूप में कैप्टन रविन्द्र नाथ गोपाल (सेवानिवृत कैप्टन, भारतीय सेना) एवं विशिष्ट अतिथि प्रभाकर पटनायक (सेवानिवृत्त डी एफ ओ) के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने ध्वजारोहण किया।

मुख्य अतिथि कैप्टन रविन्द्र नाथ गोपाल (सेवानिवृत कैप्टन, भारतीय सेना) द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उप-प्राचार्य के साथ छात्रों ने देश की उन्नति, शांति एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। तत्पश्चात एनसीसी, स्काउट गाइड, आइंस्टीन हाउस, गैलिलीयो हाउस, कलाम हाउस, न्यूटन हाउस, हास्टल ब्वायज, हास्टल गर्ल्स, स्टुडेंट काउंसिल कैडेट ने झंडे को सलामी दी।



वि‌द्यालय के सीईओ/प्राचार्य डॉ. बी बी महाता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणतंत्र के महत्व एवं इसमें महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में देश की शांति, सुरक्षा एवं उन्नति में भारतीय सैनिकों के बलिदान एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के वि‌द्यार्थियों को सैनिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।



हेड ब्वाय ज्ञानेंद्र सिंह सोनवानी एवं हेड गर्ल शिफा बारा ने अपनी दमदार प्रस्तुति देते हुए नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराया और अपनी प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत रोल मॉडल एवं देशभक्ति गीतों ने सभी के मन में जोश और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति नृत्य, नाटक, कविता पाठ और भाषण शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को जीवंत किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार एनसीसी, ‌द्वितीय पुरस्कार हास्टल ब्वायज सीनियर / जूनियर एवं तृतीय पुरस्कार आइंस्टीन हाउस को प्रदान किया गया और सी.एस.आई.आर जिज्ञासा टैरो फेस्टीवल, बेंगलोर, दिल्ली इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल 2025, एस. एन.टी. हैकथान इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल 2025 के सफल छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के समापन की घोषणा प्रधानपाठिका श्रीमती नैंसी पारेख के द्वारा सभी के लिए एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ और मिष्ठान वितरण किया गया।