Loading ...
बिलासपुर

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा, लिंगियाडीह आंदोलनकारी धरने पर बैठे, कमिश्नर के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों के चेहरे खिले। देखिए वीडियो…..

बिलासपुर। अपने आशियाने को बचाने की मांग को लेकर पिछले 84 दिनों से आंदोलन कर रहे लिंगियाडीह के लोगों ने आज नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी की। दोपहर 12 बजे से लखीराम ऑडिटोरियम हॉल में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी, जो समापन की ओर थी, तभी यह घटनाक्रम सामने आया।


दरअसल में लिंगियाडीह के कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने महापौर पूजा विधानी से आग्रह किया कि आंदोलनरत कुछ लोग उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। उन्होंने महापौर से बाहर आकर आंदोलनकारियों से मिलने का आग्रह किया।

इस प्रस्ताव पर बीजेपी पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि  अभी सामान्य सभा की बैठक चल रही है , यदि  किसी को  महापौर से मिलना है तो उनके कार्यालय में जाकर मिले । इसी बात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ देर तक सभा का माहौल गरमाया रहा और हंगामे की स्थिति बनी रही।

इधर, महापौर से मिलने पहुंचे लिंगियाडीह के आंदोलनकारी ऑडिटोरियम हॉल के गेट के सामने धरने पर बैठ गए और गेट बंद कर जोरदार अपनी मांगी को लेकर नारेबाजी करने लगे। वही उनके साथ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदगण भी धरने में बैठ कर नारे बाजी करने लगे।

वीडियो

आंदोलनकारियों की नारेबाजी सुनकर महापौर पूजा विधानी कुछ देर बाद बाहर आईं और ज्ञापन लेने की इच्छा जताई। हालांकि आपसी तीखी बातचीत के कारण आंदोलनकारियों ने उन्हें ज्ञापन नहीं सौंपा, जिसके बाद महापौर वापस लौट गईं।

वीडियो

इसके बाद नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि सभी पक्ष बैठकर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

वीडियो

नगर निगम कमिश्नर के इस सकारात्मक आश्वासन से लंबे समय से अपने घर बचाने की लड़ाई लड़ रही महिलाओं और आंदोलनकारियों को उम्मीद की किरण दिखाई दी। आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए।
लिंगियाडीह आंदोलन अब 84वें दिन में प्रवेश कर चुका है और स्थानीय प्रशासन की आगामी पहल पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।