Loading ...
बिलासपुर

यूजीसी (UGC Act) बिल के समर्थन में SC/ ST/ OBC वर्ग ने निकाली विशाल रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। यूजीसी बिल के समर्थन में आज SC/ ST/ OBC MIN महासंघ,छत्तीसगढ़िया सर्व समाज एवं सर्व हिंदू समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकाल कर  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

बिलासपुर के डा .भीम राव अंबेडकर चौक में यूजीसी बिल के समर्थन में आमसभा कर आज सुबह एक रैली निकाली गई और कलेक्टर को भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिस ज्ञापन में मांग किया गया कि यूजीसी बिल को शीघ्र कड़े प्रावधानों के साथ देश में लागू किया जाय। ताकि किसी भी धर्म और SC ST OBC जातियों, नस्लों,महिलाओं एवं दिव्यांगों के नाम पर अन्याय अत्याचार न हो ऐसा बिल लागू किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किए गए जांच में 118% जाति गत अन्याय अत्याचार इस देश के SC ST OBC हिंदुओं महिलाओं एवं दिव्यांगों के साथ पाया गया है। जिस पर रोक लगाने के लिए ये बिल लाया गया था लेकिन कुछ लोगों द्वारा विरोध कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर स्टे करा दिया गया है। जिसके विरोध में आज SC ST OBC MIN महासंघ छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग एवं सर्व हिंदू समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदर्शन रैली कर ज्ञापन सौंप कर शीघ्र बिल लागू करने की मांग राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से किया गया है।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने कहा कि यूजीसी बिल स्वागत योग्य है और इसे शासन द्वारा शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह कानून उच्च शिक्षण संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित करने तथा जाति-आधारित भेदभाव पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इक्विटी सेल एवं शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा परते ने इसे समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल बताते हुए शासन से इसके सख्त क्रियान्वयन की मांग की।

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से SC/ ST /OBC MIN महासंघ छत्तीसगढ़िया, सर्व समाज ,सर्व आदिवासी समाज एवं प्रगति शील सतनामी समाज आदि संगठनो के प्रमुख रूप से शामिल हुए। जिनमें श्याम मूरत कौशिक, सुरेश दिवाकर, सुभाष परते, लखन सुबोध, डा रघु साहू, एड दिलीप कौशिक, सी ए विष्णु दत्त बघेल, मनोज मरावी,सूरज मरकाम,नंदकिसोर राज, बसंत प्रधान, जनक राम साहू, आसिफ भाभा, अनीस चरण, वाहिद सिद्दीकी, एड दिनेश लहरे, रमेश यदु, डा संतोष साहू, भोला साहू वीरेंद्र भारद्वाज, रामेश्वर सूर्यवंशी, मनीष सेंगर, अन्नपूर्णा ध्रुव, आशा सुबोध, जमुना वाती बंजारे, कुणाल रामटेके, बलदाऊ साहू, राजेंद्र पोर्ते, शिव चेचान, आदर्श नागवंशी, एम के मसीह, अंबिका कौशिक, पूर्णिमा विश्वकर्मा, प्रीति पाटनवार, गायत्री कौशिक, आर एस टंडन, शिव सारथी, कौशल वर्मा, अमर जीत पटेल, भोला साहू, राम स्वरूप कश्यप, तुलसी ध्रुव अजय अनंत आर के बांधले, नन्द किशोर सूर्यवंशी सहित हजारों लोग शामिल हुए।