बाल संत “पुण्यी बाबा” उर्फ शौर्य के बाल रूप देख कर सेल्फी खिंचवाने वालो की उमड़ी भीड़

बिलासपुर। बाल संत “पुण्यी बाबा” उर्फ शौर्य गोयल
बचपन से ही अत्यधिक अध्यात्म के प्रति लगाव रखने वाले इस बाल संत ने बिलासपुर में हिन्दू नव वर्ष शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम का बाल रूप धारण कर खुद को प्रस्तुत कर सबको चौंका दिया !

इस दौरान सैकड़ों लोगों सहित धर्मावलबी पुलिस वाले भी इस बाल संत को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते दिखे वही सैकड़ों लोगों ने सेल्फी लेकर अपनी अत्यध्मिक यादों को अपने मोबाइल में कैद किया ? सदर बाजार में प्रभु श्रीराम का बाल रूप धारण किए संत बालक को हिंदुओं का अभूतपूर्व प्यार मिला ! कई धर्म निष्ठावान लोगों ने इस बाल संत में प्रभु श्रीराम के बाल रूप को महसूस कर भोग स्वरूप मिष्ठान का भोग लगाकर भगवान श्रीराम के बचपन रूप के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की है !सोशल मीडिया मंचों में हजारों लोगों ने सोशल मीडिया मंचों इस बालक संत को वायरल किया है !
इस बालक के दादा पवन गोयल ने बचपन से बालक की अध्यात्म की ओर रुचि के देखते हुए इसी बात से यह अंदाज लगाया है कि यह बालक भावी हनुमान भक्त के रूप में प्रसिद्ध होगा,अपने दादा के साथ प्रतिदिन मंदिर में भी इस बालक द्वारा प्रभु श्रीराम के चरणों में एक विशेष अंदाज में नमन करते देखा जा सकता है ! मात्र 2 वर्ष की आयु में यह बालक घर में भी परिवार के लोगों को प्रतिदिन हाथ पकड़कर उठाता है और खुद ही एक शिक्षित पुजारी की तरह पूजा करते हुए सभी परिजनों को टीका लगाता है !, पूजा के समय परिजन भी इस बालक के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लेते है !
जब किसी समय यह अद्भुत बालक बाल हठ की वजह से रोता भी है तो परिजन बोलते है कि “हनुमान भक्त”नहीं रोता ! तो चुप हो जाता है तथा घर के पूजा स्थल पर रखी हनुमान गदा को उठा लाता है ! अदभुत लक्षण वाले इस बालक को भावी हनुमान भक्त होने के लक्षण दिखाई देते है !जब यह बालक अपने दादा के साथ हिन्दू संगठनों की बैठक में जाता है तब भी विशेष अंदाज में हाथ ऊपर कर ” जय श्रीराम ” का स्लोगन बोलते देखा जा सकता है !