Loading ...

पीडब्लूडी सचिव नें नेहरू चौक से दर्री घाट तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क का किया निरीक्षण, सड़क निर्माण से जुड़ा “सूचना पटल” ही गायब…! और हो गया निरीक्षण!

बिलासपुर। शहर में लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर में सड़क बनाने का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है । इनमें से एक सड़क जो जिला बिलासपुर के नेहरू चौक से दर्री घाट तक जाती है,जिसकी लंबाई 10.70 किलोमीटर मीटर है, जिसका आज विभागीय सचिव मुकेश कुमार बंसल द्वारा PWD के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

लेकिन इस निरीक्षण में ना तो उच्च अधिकारियों को ना ही विभागीय सचिव को सड़क निर्माण में कहीं कोई कमी नजर आई,जबकि नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सड़क निर्माण से जुड़ी तमाम जानकारीयां आमजनता और जनप्रतिनिधियों की जानकारी के लिए “सूचना पटल” के रूप में सड़क किनारे सड़क के आरंभ और अंत में लगाया जाता है।

लेकिन इस 10.70 किलोमीटर की लंबाई वाली सड़क के प्रारंभ और अंतिम सिरे में सूचना पटल नहीं लगाया गया है। ऐसा लगता है कि आम जनता के टैक्स के पैसों के बनने वाली करोड़ों की लागत वाली सड़क की जानकारी आमजनता से छुपाई जा रही है!

जनता का कहना है कि यदि सड़क निर्माण संबधी बोर्ड ,सूचना पटल, लगाया जाता तो लोगों को पता चलता कि कार्य का क्या नाम है, क्या क्या काम होना है,अनुबंध क्रमांक और वर्ष कौन सा है,निविदा की राशि कितनी है,कार्य आदेश दिनाँक क्या है,स्वीकृत दर क्या है,निर्माण एजेंसी कौन है,विभाग का नाम क्या है,कार्य को सम्पन्न कराने वाले जिम्मेदार कार्यपालन अभियंता,अनुविभागीय अधिकारी,उप अभियंता कौन हैं इनका फोन नम्बर क्या है।

बहरहाल विभागीय सचिव तो सड़क निरीक्षण बाद अधिकारियों को निर्देश देकर राजधानी रवाना हो गए लेकिन आम जनता के लिए एक सवाल छोड़ गए कि ये कैसा निरीक्षण?

सवाल:-

01. क्यों नहीं लगाया गया सूचना पटल!

02. 4 महीने 28 दिन से अधिकारी और ठेकेदार जनता की आँखों में धूल क्यों झोंक रहे!

03 सूचना पटल लगाने का नियम का पालन कौन कराएगा!

क्रमशः….

सतह मजबूतीकरण की आड़ में क्या क्या मजबूत करने की हो रही तैयारी…!