Loading ...

लड़की ने की शादी से इंकार तो युवक उसकी मां को ही भगा ले गया

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने शादी से इनकार करने पर युवती की मां को ही अपने साथ भगा लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी;आर्यन खान (23 वर्ष)

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक आर्यन खान (23) युवती से प्रेम संबंध होने का दावा कर रहा था और लगातार शादी का दबाव बना रहा था। जब युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया तो युवक ने कथित तौर पर उसकी मां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

बताया जा रहा है कि जाते समय युवक ने तंज कसते हुए कहा, “तू नहीं तो तेरी मां सही।” इसके बाद परिवार ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने उनकी पत्नी को अपने झांसे में लेकर घर से भगा लिया। परिवार ने महिला की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी तथा महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।