छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, बिलासपुर शाखा द्वारा 7 दिसंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 5001 दीपों से जगमगाएगा रामलीला मैदान

बिलासपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा एवं सामाजिक एकता के प्रतीक पावन कार्तिक मास के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, बिलासपुर शाखा द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन दिनांक 07 दिसंबर 2026, सोमवार को शाम 5:00 बजे श्री रामलीला मैदान, रेलवे परिक्षेत्र राम मंदिर के पीछे, तोरवा पुलिस स्टेशन के बाजू में, बिलासपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर 5001 दीप प्रज्वलित कर संपूर्ण परिसर को दीपों की रोशनी से आलोकित किया जाएगा।
इस दीपोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें बिलासपुर की दक्षिण भारतीय महिलाएं ही नहीं, बल्कि विभिन्न समाजों एवं समुदायों की महिलाएं भी उत्साहपूर्वक शामिल होकर दीप प्रज्वलित करती हैं। यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं एवं सामाजिक सद्भाव को एक सूत्र में पिरोने का सुंदर माध्यम बन चुका है।
दीपों की जगमगाहट के साथ यह आयोजन सुख, शांति, समृद्धि, सकारात्मकता एवं आपसी आरसी भाईचारे का संदेश देगा। महासंघम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की तैयारियों में प्रमुख रूप से शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य
छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम प्रदेश संरक्षक व्ही. रामा राव, छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम प्रदेश उपाध्यक्ष बी. वेणुगोपाल राव, छत्तीशगढ़ तेलुगु महा संघम प्रदेश सचिव आर. मनोरथ बाबू, एन रमना मूर्ति, छत्तीशगढ़ तेलुगु महा संगम कोषाध्यक्ष,बिलासपुर शाखा संरक्षक शंकर राव, शाखा अध्यक्ष एन. लोकेश कुमार, सचिव श्री सी. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष चंद्रबाबू, ए. वेंकटेश्वर राव (बालाजी), श्री सुरेश पटनाल , आर. श्रीनिवास राव, जी. वेंकट प्रसाद, अन्नू,अनुराधा, एन रमना मूर्ति, सी नवीन कुमार, बी अनिल कुमार महेश कुमार, एस वी राम कृष्णा राव, रामू, एस दामोदर राव टी मुरली राव, बी. वेंकट राव, अनिल कुमार, आर. रामकुमार, राकेश नायडू, जग्गा राव, टी. एम. के. राव, रमेश बाबू, रमेश चंद्रा, प्रसाद राव, चंद्रशेखर राव सहित महा संघम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।