Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर : पटवारी कौशल यादव को एसडीएम ने किया निलंबित

बिलासपुर : एसडीएम तुलाराम भारद्वाज द्वारा बिजौर पटवारी कौशल यादव को आज निलंबित कर दिया गया है ।

पटवारी कौशल यादव के द्वारा मौपका पटवारी रहते हुए नामांतरण व सीमांकन में दौरान भारी गड़बड़ी पाई गई है जिसकी लगातार शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी,जिसके बाद आज उनके खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है, कलेक्टर के अनुमोदन के बाद एसडीएम तुलाराम भारद्वाज द्वारा पटवारी कौशल यादव का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

ज्ञात हो की पटवारी कौशल यादव बहुत ही ऊंची पहुंच व रसूखदार पटवारी माने जाते रहे है वर्षो से क्षेत्र के लोग उसकी कार्यप्रणाली की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते रहे है मीडिया में भी आए दिन उनके खिलाफ समाचार का प्रकाशन होता रहा है लेकिन आज तक उसके खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही देखी नहीं गई यह पहल मौका है जब शासन की और से निलंबन जैसे कोई बड़ी कार्यवाही उसके खिलाफ की गई है।