Loading ...
बिलासपुर

शहर के वीर शहीद जवान स्टीफन खलखो को नम आंखो से लोगो ने अंतिम बिदाई दी

बिलासपुर : नगर के शहीद वीर जवान स्टीफन खलखो जो की इंजीनियरिंग रेजिमेंट के थे जो कि पंजाब के लुधियाना में पदस्थ थे जो 12 जुलाई 2022 को ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में शहीद हो गए थे ।

जिनका शव गुरुवार रात बिलासपुर लाया गया । जंहा श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी महेंद्र राणा,आयुष सिंह चंदेल, मनूराज सिंह,अमित सिंह,सुमित सिंह,नीरज सिंह, सूर्यनारायणं सिंह,बिट्टू सिंह,पुष्पराज सिंह एवम ,पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के सदस्य महेंद्र सिंह राणा,पुष्पराज गौतम एवम जिला प्रशासनिक के अमले, सेना के पदाधिकारी और उनके यूनिट के अधिकारियों द्वारा उन्हें ससम्मान अंतिम विदाई दी गई ।

सेना वी पुलिस के जवानों द्वारा शहीद स्टीफन खालको को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनकी अंतिम बिदाई के दौरान सैकड़ों की भीड़ रैली की सकल में घर से कब्रिस्तान तक शामिल रहे, शव यात्रा में शामिल सभी लोगो ने अपने नम आंखो से उन्हें अंतिम बिदाई दी।