Loading ...
क्राइम

कलेक्ट्रैड के सामने अवैध पार्किंग किए दर्जन भर गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस ने एयर लिफ्ट कर लाया थाना

बिलासपूर: ट्रैफिक पुलिस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने लगातार प्रयास कर रही है लेकिन लोगो द्वारा लापरवाही से रोड पर गाडियों को पार्क करने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का नाम नही ले रहा है।

नेहरू चौक से कोलेक्ट्रेड जाने वाली रोड में कलेक्ट्रेड तक नो पार्किंग जोन होने के वावजूद भी रोड के दोनो तरफ गाडियां पार्क कर दी जा रही है जिससे वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को निकलने में मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीच बीच में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने आज येसे ही अवैध पार्किंग करने वाली गाड़ियों पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन गाड़ियों को एयर लिफ्ट कर ट्रैफिक थाना लाया ।