Loading ...
क्राइम

एन0सी0सी0 की संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को यातायात विभाग द्वारा रोड सेफ्टी की प्रशिक्षण दी गई

बिलासपुर : यातायात पुलिस के द्वारा जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय में यातायात शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में अति0 पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर की 7वीं बटालियन द्वारा दिनांक 22 से 30 जुलाई 2022 तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रमन विश्वविद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 25/07/ 2022 को यातायात पुलिस की टीम द्वारा रमन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में भारतीय सेना के अधिकारी कमांडेंट कर्नल श्री सतीश गुप्ता एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल श्री संजीव कुमार राय एवं एन0सी0सी0 अधिकारी लेफ्टिनेंट श्री आशीष शर्मा सहित 12 अन्य संस्थाओं के एन0सी0 सी0 अधिकारी एवं बटालियन सूबेदार मेजर रंजीत कुमार तथा बटालियन आर्मी स्टाफ सहित लगभग 450 एन0सी0सी0 के छात्र-छात्राओं जूनियर एवं सीनियर संवर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू के नेतृत्व में जिला रोड सेफ्टी सेल यातायात पुलिस की टीम द्वारा यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।

इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम में कैडेट्स को ओपनिंग एड्रेस उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू द्वारा दी गई छात्र सैनिकों के लिए आयोजित यातायात विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोचक एवं मनोरंजक ढंग से यातायात की परिभाषा, सड़क पर शामिल होने के लिए, सड़क पर चलने के नियम, वाहन चलाने के लिए सड़क संकेत, सिग्नल यातायात पुलिस द्वारा चौक चौराहों पर बनाए जाने वाले वाले मैनुअल अभ्यास सहित नवीन मोटर यान अधिनियम एवं नियम 1989 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं दुर्घटनाओं के कारण व बचाव तथा गुडसेमेरिटन सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करने संबंधी कानून की सरल एवं विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपनिरीक्षक श्री उमा शंकर पांडे,आरक्षक शैलेंद्र सिंह आरक्षक रोशन खेस द्वारा जानकारी दी , साथ ही कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी को यातायात नियमों के पालन किए जाने संबंधी शपथ भी कराई गई, विदित हो कि यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार प्रशिक्षण संस्थाओं में जारी रहेगा।